Reiki

Watch Mysteries of Reiki
Watch free online online TV

मैं शुक्रगुज़ार हूँ 'रेकी ऊर्जा' (Reiki Power) की, जिससे मेरी ज़िन्दगी में बहुत अच्छे बदलाव आये और आज मैं अपने जीवन में अति प्रसन्न हूँ. मैं नमन करती हूँ मिकायो ऊसुई जी (Dr. Mikao Usui) को, जिन्होंने इस पद्धति को हमें प्रदान किया, मैं नमन करती हूँ गुरूजी डा. एन. के. शर्मा जी (Dr. N.K. Sharma) और गुरुमान डा. सविता जी (Dr. Savita Sharma) का, जिन्होंने मुझे रेकी (Reiki) दीक्षा दी और जिनके दर्शन करने पर ही मैं आत्मविभोर हो जाती हूँ. मैं आभारी हूँ सुनीता आनंद जी (Sunita Anand) की जो हमेशा मार्गदर्शन और रेकी (Reiki) पथ प्रदर्शित करती हैं और अब मैं आप सब के साथ अपने रेकी (Reiki Healing Experiences) के अनुभव बाँट रही हूँ - 


(१.)  एक ५२ (52) वर्षीय आदमी, जिनका (8) वर्ष पहले एक एक्सीडेंट हुआ था और उस हादसे के पश्चात वो चलने फिरने में नाकाम हो गए थे. (1) महीने के रेकी उपचार (Reiki Healing / Reiki Treatment) के बाद वो चलने - फिरने में सक्षम हो गए और (2) महीने की रेकी उपचार (Reiki Healing / Reiki Treatment) के पश्चात वह व्यक्ति अब आसानी से सीडियां चढ़-उतर सकते हैं. 


(२.) एक १७ (17) वर्षीय लड़का जो की नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) के प्रभाव में आ गया था और औरत की आवाज़ में बात करने लगा था, चिल्लाने लगा था. केवल एक बार साइकिक अटैक (Psychic Attack) निकालने से ही वह लड़का शांत होकर अच्छी तरह से बर्ताव करने लगा. जल्द ही वह लड़का पूरी तरह से स्वस्थ हो गया. 


(३.) एक आदमी जिसका पिछले १३ (13) वर्षों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, ३ महीने के रेकी उपचार (3 Months of Reiki Healing / Reiki Treatment) के बाद वह अब पूरी तरह से स्वस्थ है.

मन्नत / दिल्ली / 92*****744


(स्रोत:  रेकी हीलिंग फायुंडेशन द्वारा प्रकाशित समाचार पत्रिका 
वंडर्स ऑफ रेकी  - मई  २०११  संस्करण)
Source: a newsletter published by Reiki Healing Foundation 
"Wonders of Reiki" May 2011, Edition)

0 comments:

Post a Comment